
अग्निपथ योजना
अग्निपथ योजना की सम्पूर्ण जानकारी...

योजना का नाम |
अग्निपथ भर्ती योजना 2022 |
मंत्रालय |
रक्षा मंत्रालय |
सैनिक का नाम |
अग्निवीर |
सैलरी |
हर साल अलग अलग मिलेगी |
नागरिकता |
भारतीय |
भर्ती की समय सीमा |
चार वर्ष |
ऑफिसियल वेबसाइट |
क्या हैं अग्निपथ योजना (What Is Agneepath Scheme)
भारतीय सेनाओं में भर्ती के लिए भारत सरकार ने 'अग्निपथ योजना' शुरू की हैं। इस योजना मे भारतीय सेना में भर्ती किए जाने वाले सेनिक को 'अग्निवीर' कहा जाएगा। इस योजना मे जलसेना, थलसेना, वायुसेना तीनो सेना मे 04 वर्ष की अवधि के लियें सेनिकों की भर्ती की जायेगी। साथ ही इस योजना में सर्वश्रेष्ठ 25 प्रतिशत अग्निवीर को स्थाई किया जायेगा।
अग्निवीर योजना मे भर्ती होने वाले अग्निवीरों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। पर अग्निवीरों को पेंशन का अधिकार नहीं होगा। जैसे सेना में भर्ती होने के बाद रिटायर हुए सैनिकों को होता हैं। यह योजना रक्षा बलों के खर्च को कम करने के लियें चालू की गई हैं।
अग्निवीर बनने की योग्यता और आयु (Eligibility And Age To Become Agniveer)
योग्यता : अग्निपथ योजना के अन्तर्गत भर्ती होने के लिये उम्मीदवार को कक्षा 10वीं और 12वीं में कम से कम 33 प्रतिशत अकं से पास होना चाहिए।
आयु : आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष
शहीद/दिव्यांग होने पर क्या होगा (What Will Happen If You Become A Martyr / Divyang)
शहीद होने पर : अग्निपथ योजना के अन्तर्गत कोई जवान शहीद होता हैं तो उसके परिवार को पूरा इंश्योरेंस मिलेगा। इसके अलावा शहीद के परिवार को सेवा निधि समेत लगभग एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे और बची हुई पूरी सैलरी भी परिवार को मिलेगी।
दिव्यांग होने पर : अगर सेवा के दौरान अग्निवीर दिव्यांग हो जाते हैं। तो दिव्यांगता के प्रतिशत के अनुसार 44 लाख रुपये दिये जाऐगें। साथ सेवा निधि के बची हुई सेवाकाल की पूरी सैलरी भी जवान को दी जाएगी।
हाल ही में नियम में हुआ परिवर्तन (Recent rule change)
गृह मंत्रालय ने हाल मेे हो रहें आन्दोलन के कारण नियम में एक परिवर्तन किया हैं अग्निपथ योजना से रेटायरमेंट के बाद युवाओं को CAPFs और असम राइफल्स मे भर्ती होने के लिए 3 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी । जबकि पहले बैच को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। और 10% पद "अग्निवीर" के लिए आरक्षित होंगे।
चार साल नौकरी के बाद क्या होगा (What will happen after four years of work)
अग्निपथ योजना के अन्तर्गत चार साल की सेवा के बाद अग्निवीर को सेना निकाल देंगे। इसके बाद इन्हें अन्य नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी।
जानें अग्निवीरों कितना मिलेगा वेतन (Know how much salary Agniveers will get)
पहला साल : पहले साल हर महीने 30 हजार रुपये का वेतन होगा। जिसमें से 21,000 रुपये कैश इन हैंड होगा। बाकी के बचे हुए 9 हजार रुपये अग्निवीर की तरफ से “अग्निवीर कॉर्पस फंड” में जमा होगा। यह सैलरी का 30 फीसदी है। और इतना ही 9,000 रुपये भारत सरकार द्वारा इसी फंड में डाला जाएगा।
दूसरा साल : दूसरे साल में मासिक सैलरी बढ़कर 33,000 रुपये होगी कैश इन हैंड 23,100 रुपया मिलेगा बाकी 9,900 रुपये फंड में जाएंगे और सरकार भी इतने ही रुपय फड मे डालेगी।
तीसरा साल : तीसरे साल में सैलरी बढ़कर
36,500 रुपये हो जाएगी। कैश इन हैंड 25,580 रुपये मिलेंगे। हर महीने 10,950 रुपये फड में जमा होगी और इतने ही पैसे हर महीने
सरकार फड में डालेगी।
चौथा साल : चौथे साल में सैलरी बढ़कर 40,000 रुपये हो जाएगी. कैश इन हैंड 28,000 रुपये मिलेगी और 12000 अग्निवीर की तरफ से फड मे जमा होगें और सरकार भी इतना ही फड मे जमा करेगी।
चार साल के बाद कितना मिलेगा (How much will you get after four years)
चार साल पूरे होने के बाद “अग्निवीर कॉर्पस फंड” में ये पैसे निकालकर 5.02 लाख रुपये और इतना ही पैसा सरकार की तरफ से अग्निवीर को दिया जाएगा। इसे जोड़ दिया जाए तो उन्हें 11.71 लाख रुपये सेवानिधि के तौर पर मिलेंगे। इसमें वो ब्याज भी शामिल होगा।
कितने पदों पर होगी पहली भर्तीं (How many posts will be the first recruitment)
Indian Army | 40,000 | 45,000 | 50,000 |
Air force | 3500 | 4400 | 5300 |
Indian Navy | 3000 | 3000 | 300 |
कब होगी पहली भर्तीं (When will be the first recruitment)
अग्निवीरों की यह भर्ती 90 दिन के अन्तर शुरू हो जाएगी। इसके तहत थलसेना,जलसेना,वायुसेना तीनो सेना की भर्ती होगी। भर्ती के पुराने नियम के आधार पर ही होगी। किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं होगा।
बीमा (Insurance)
इस योजना में सेवा देने वाले को 48 लाख का गैर अंशदायी जीवन बीमा किया दिया जाएगा। इसके लाभ यदि भविष्यs में अग्निवीर को कोई दुर्घटना से मृत्युल होती हैं तो मृत्यु के दौरान 44 लाख रुपए मिलेगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) फ्री ऑनलाईन कोर्स जाने सम्पूर्ण जानकारी